निर्माणाधीन राजमार्गो पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन रोकने हेतु व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने एसपी को दिया पत्रक ।

 निर्माणाधीन राजमार्गो पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन रोकने हेतु  व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने एसपी को दिया पत्रक ।

 


(रिपोर्ट- मदन मोहन/चंदौली)



चंदौली।  जिले में व्यापारी हितो के लिए निरन्तर संघर्ष करने वाले व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के नेतृत्व में चहनियां,मारूफपुर, सकलडीहा,कमालपुर के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ 3 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को रखते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलुआ सैदपुर राजमार्ग अभी निर्माणाधीन है जिसपर बड़ी गाड़ियों का आवागमन होने से कई दुर्घटनाये हो चुकी है और कई लोग अपनी जान गवाँ चुके है जिसको देखते हुये जनहित में निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाडियों का आवागमन बन्द किया जाय। कुछ दिनों पूर्व में व्यापार मण्डल ने पत्रक देकर बैरियर लगाने की माँग प्रशासन से की थी जनहित को देखते हुये प्रशासन ने बैरियर लगा दिया गया था किन्तु कुछ लोगो द्वारा अपने लाभ लोभ के कारण पुनः उस पर आवागमन चालू कराना चाहते है व्यापारी एवं आम नागरिक चाहते है कि जनहित को देखते हुये राजमार्ग का कार्य पूर्ण होने पर ही बैरियर हटाया जाय।सकलडीहा तह०अध्यक्ष/प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने भी पुलिस अधीक्षक से जोर देते हुये कहा की बलुआ चहनियां मार्ग निर्माणाधीन अवस्था मे है बड़ी गाड़ियों के आवागमन के कारण कई दुर्घटना हो चुकी है जिसको देखते हुये बड़ी गाड़ियों का आवागमन बन्द किया जाय और जनहित को देखते हुये बलुआ में लगा हुआ बैरियर न हटाया जाय। वहीं सकलडीहा व्यापार मण्डल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने कहा कि निर्माणाधीन राजमार्ग  सकलडीहा सैदपुर मार्ग में कई दुर्घटना हो चुकी है जिससे सकलडीहा के लोगो को काफी क्षति उठानी पड़ी है जिसको देखते हुये जनहित में व्यापार मण्डल आपसे माँग करता है की उक्त निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाड़ियो का आवागमन बन्द किया जाय। कमालपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा सैय्यदराजा से अमडा मार्ग पर बड़ी गाड़ियो का आवागमन बन्द था कारण कमालपुर बाजार मार्ग सकरा होने के कारण पूर्व में कई दुर्घटना घटित हो चुकी है व्यापारीयो एवं आम जनो की माँग को देखते हुए जनहित में कमालपुर बाजार में बड़ी गाड़ियो का आवागमन सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक रोक दिया जाय।तत्पश्चात व्यापार मण्डल के लोगो ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक दिया। आगे पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियो से कहा कि जनहित को देखते हुये निर्माणाधीन राजमार्ग पर लगा बैरियर नही हटाया जायेगा और नही बड़ी गाड़ियो का आवागमन होने दिया जायेगा और अमडा से कमालपुर बाजार मार्ग का निरीक्षण कराके दिन में बड़ी गाड़ियों का आवागमन रोका जायेगा साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग कापूर्ण आश्वासन दिया।

इस मौके पर रवि गुप्ता,सुजीत सिंह,बब्बू सिंह,रत्नेश गुप्ता,अनिल सेठ,चन्दा सेठ,रोशन अली,रोहित मौर्य,सुरेश प्रजापति,सरफराज खान,पप्पू राम एजाज अहमद,अजीत सिंह,पंकज गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यापारी  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ